दुर्ग ! प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज नगर के जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, भवन संधारण और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सशक्त और उज्जवल हो सके।
मंत्री श्री यादव ने भरोसा दिलाया कि जेआरडी विद्यालय में ऑडिटोरियम, बालक-बालिका शौचालय और बॉक्सिंग रिंग के शेड की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्ष एवं मंच पर शेड और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा में प्राथमिक शाला भवन के लिए छह अतिरिक्त कक्ष एवं बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद श्री गुलाब वर्मा, श्री लीलाधर पाल, श्री मनीष साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री काशीराम कोसरे, श्री कमल देवांगन, श्री नरेन्द्र बंजारे, श्री संजय अग्रवाल, श्री ललित ढीमर, श्री रामचन्द्र सेन, श्री गोविंद देवांगन, श्री मनीष कोठारी, श्री सरस निर्मलकर, श्री महेंद्र लोढ़ा, श्री कमलेश फेकर, सहायक संचालक शिक्षा श्री अमित घोष, एपीसी श्री विवेक शर्मा, श्री राजेश ओझा, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने स्कूलों का लिया जायजा, सुधार का आश्वासन








