Buy Advt. Space

सोनभट्ठा में देवांगन समाज द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन

By



।। नवनिर्मित मंदिर में कुल देवी मां परमेश्वरी प्रतिमा की होगी स्थापना।।

पटेवा/राजनांदगांव – खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सोनभट्ठा में बंसतपंचमी एवं  सरस्वती जयंती के पावन पर्व पर सोमवार को ग्राम इकाई देवांगन समाज तत्वावधान में अपनी कुल देवी मां परमेश्वरी महोत्सव के पावन पर्व पर ग्राम सोनभट्ठा में सामाजिक बन्धुओं के सहयोग नवनिर्मित मंदिर में कुल देवी मां परमेश्वरी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर मंदिर प्रांगण पर पूजा-अर्चना एवं आरती कर शुभारंभ कर देवांगन समाज के सामाजिक माताएं बहनें द्वारा व सामाजिक बन्धुओं व ग्राम में  निवासरत समस्त नागरिकों के सहयोग से कलश युक्त,भजन मंडली के गायन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

तत्पश्चात् देवांगन समाज की कुल देवी मां परमेश्वरी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम की पूजा अर्चना ब्राह्मण के मुखारविंद से वैदिक मंत्रों के उच्चारण पाठन एवं हवन यज्ञ के साथ घंटा नाद  ,शंखनाद की सुमधुर ध्वनि से गूंजेगा ग्राम सोनभट्ठा। देवांगन समाज के बन्धुओं द्वारा कुल देवी मां परमेश्वरी की स्तुति वंदन गायन ढोलक,ढफली और मंजीरा स्वरों से शराबोर होगा मंदिर प्रांगण। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Comment