Buy Advt. Space

सहायक उपनिरीक्षक भूखन लाल कुर्रे को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी सहसम्मान विदाई

By


नूतन साहू गरियाबंद ! पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरियाबंद के सभाकक्ष में गरियाबंद पुलिस परिवार द्वारा सहायक उपनिरीक्षक भूखन लाल कुर्रे को उनके सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में सादर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से उन्हें साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

भूखन लाल कुर्रे जी, ग्राम भटगांव (थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में जिला रायपुर में पुलिस आरक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत की। वर्ष 2006 में प्रधान आरक्षक और फिर 2013 में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।

24 अगस्त 2010 से 31 जुलाई 2025 तक उन्होंने गरियाबंद जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दीं। अपने समर्पित सेवा काल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और साहसिकता के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखा।

विदाई समारोह में गरियाबंद पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment