कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! कोंडागांव नगर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में प्राचार्य योगेश वर्मा व प्रधानाचार्य शनऊ राम मरकाम के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया, जिसमें संस्था के सारे बच्चे व कर्मचारीगण इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। प्राचार्य ने सभी बच्चों को अपने अपने घरों के आंगन व खेत खलियानों में एक पेड़ मां के नाम तहत पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। आज के दिनों में दूषित पर्यावरण से बचने के लिए पेड़ के महत्व को समझाते हुए बच्चों को प्रकृति को बनाए रखने जैसे कई उदाहरण देकर समझाया गया।
बच्चे भी इन बातों को गंभीरता से लेते हुए घर आंगन में पेड़ लगाने के लिए उत्साहित हुए। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में 250 बच्चे अध्ययनरत हैं, परिसर में लगाए गए सभी पौधों को देखरेख करने के लिए टीम बना कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शनऊराम मरकाम, शिक्षिका पायल देवांगन, शोभना राव, भारती मारवाड़े, गायत्री दुबे, किनारा कौशिक,ललित देवांगन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।








