Buy Advt. Space

समाधान शिविर में 07 हितग्राहियों को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राहियों ने जताई खुशी

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में आयोजित समाधान शिविरों में ग्रामीणों को त्वरित लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम बम्हनी में आयोजित समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा 07 ग्रामीणों का श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन कर तत्काल श्रमिक कार्ड जारी किया गया। यह श्रमिक कार्ड छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत जारी किए गए। ग्राम बम्हनी के निवासी अम्लेश्वर पटेल, जयंत कुमार मंडल, कुंवर सिंह ठाकुर, गजो बघेल, चरण सिंह बघेल, उनीत पटेल और सुखनाथ सोड़ी ने शिविर में श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी का पंजीयन कर मौके पर ही श्रमिक कार्ड वितरित किए गए।

श्रमिक कार्ड प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। विशेष रूप से बच्चों को छात्रवृत्ति सहित मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना एवं श्रमिकों के लिए संचालित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से समाधान शिविरों में तत्काल पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं की जानकारी भी शिविरों में विस्तारपूर्वक दी जा रही है।

Leave a Comment