जारी रहेगी फरार वारण्टियों की धरपकड़ ।
श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के थाना / चौकियों में लंबित गिरफ्तारी एवं बेमियादी वारण्टों को दृष्टिगत रखते हुये फरार वारण्टियों की अभियान चलाकर अधिक से अधिक वारण्टियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं श्री अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 18.02.2024 से 25.02. 2024 तक जिले में लम्बे समय से फरार वारण्टियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के दौरान लगभग 183 गिरफ्तारी / बेमियादी वारण्ट तामील कराया जाकर, वारण्टियों को जेल दाखिल कराया गया है । विगत सप्ताह भी चलाये गये अभियान में 175 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था । इस प्रकार 02 सप्ताह में 358 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार कर वारण्ट तामील कर जेल दाखिल किया गया है । वारण्टियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा ।








