दुर्ग ! समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ता और मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दुर्ग निवासी श्रीमती नूपुर तिवारी को दुर्ग संभाग की संभागीय मीडिया प्रभारी (समाचार प्रभाग) के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति परिषद् के प्रदेश संयोजक पं. रामानुज तिवारी जी की अनुशंसा और संगठन की मीडियाई सक्रियता को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के दृष्टिकोण से की गई है। दुर्ग संभाग में यह दायित्व दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बालोद जिलों को समाहित करता है।
श्रीमती नूपुर तिवारी, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए जानी जाती हैं, को यह दायित्व उनकी संगठनात्मक निष्ठा, पत्रकारिता में अनुभव और समाज के प्रति समर्पण भावना को ध्यान में रखते हुए सौंपा गया है।
इस अवसर पर समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने अपेक्षा व्यक्त की है कि श्रीमती तिवारी संगठन के सिद्धांतों और कार्यशैली का पालन करते हुए ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करेंगी तथा संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
परिषद् परिवार द्वारा उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएँ और पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से करेंगी।
श्रीमती नूपुर तिवारी को समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त








