Buy Advt. Space

शासन की “सुशासन तिहार 2025” पहल के अंतर्गत ग्राम देवगांव में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों को राहत

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी पहल “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत विकासखंड फरसगांव के ग्राम देवगांव में दिनांक 07 मई 2025 को क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री मानकु राम नेताम, उपाध्यक्ष श्री जदू राम नाग, ग्राम सरपंच, पंच व गांव के परंपरागत पुजारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री अविनाश भोई द्वारा किया गया।इस शिविर में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 50 का समाधान मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपकर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 255 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि च्वाइस सेंटर के माध्यम से 56 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। उद्यानिकी विभाग ने 20 सब्जी बीज वितरित किए, मत्स्य विभाग ने 2 जाल प्रदान किए। मनरेगा के अंतर्गत 9 जॉब कार्ड, 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 5 किसान पुस्तिकाएं, 15 जाति प्रमाण पत्र एवं 25 राशन कार्ड का वितरण किया गया।शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अश्वन कुमार पुसाम, जनपद के मुख्य कार्यपालन आधिकारी श्री रामेश्वर महापात्र एवं श्री रूपेन्द्र नेताम सहित जिला व खंड स्तर के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।यह समाधान शिविर शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह विकास और जनसेवा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तत्पर है।

Leave a Comment