कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
- पीड़िता की रिपोर्ट पर किया गया आरोपी को गिरफ्तार
- थाना कोंडागांव क्षेत्र का मामला
कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी लच्छिन्दर नेताम पिता ऊसारू नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी तोड़म थाना व जिला कोण्डागांव छ0ग0के द्वारा पीडिता के साथ, मैं तुमसे प्यार करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर शादी का प्रलोभन देकर, पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 146/2025 धारा 376(2)(ढ), 506 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS)के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना कोंडागांव के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी लच्छिन्दर नेताम के संबंध में पता तलाश किया गया, जो कि अपने निवास में मिला, जिसे अभीरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर, आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को आज दिनांक 26/04/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा जा रहा है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि. शांति यादव, स.उ.नि. राजकुमार कोमरा, प्र आर. अशोक मरकाम एवं थाना कोण्डागांव टीम का विशेष योगदान रहा।








