Buy Advt. Space

शहर के मध्य स्थित शासकीय कार्यालयों को एक परिसर में करने की योजना कलेक्टर ने कोण्डागांव नगर के सुव्यवस्थित विकास हेतु कार्य योजना बनाने किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव नगर के सुव्यस्थित विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने हेतु विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शहर के मध्य स्थित शासकीय कार्यालयों को एकीकृत परिसर में स्थानांतरित करने और पुराने, जर्जर भवनों को डिस्मेंटल कर नवीन भवन निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नये एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों के संयुक्त भवन निर्माण हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार, हाउसिंग बोर्ड तथा राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment