दुर्ग l विश्व सिकल सेल दिवस (राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन) के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी, कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी, सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ हेमंत कुमार साहू, एबीस ग्रुप सुश्री महिमा सोनी, संगवारी की ओर से डॉ. योगेश्वर कालकोन्डे, डॉ. वैद्यनाथ देबनाथ आर.एम.ओ. डॉ अखिलेश यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक. श्री संदीप ताम्रकार अस्पताल सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा., नोडल अधिकारी डॉ नेहा बाफना, जीवनदीप समिति के सदस्य श्री दिलीप सिंह ठाकुर श्री दुष्यंत देवांगन श्री प्रशांत डॉनगांवकर व समस्त नोडल एवं सभी विभाग के प्रमुख अधिकारी / कर्मचारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में ‘सिकल संगवारी पहल के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल मरीजों के उचित उपचार एवं देखभाल के लिए एक ईलाज पुस्तिका का विमोचन माननीय सांसद श्री विजय बघेल, जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया व शासन द्वारा प्रदत सिकल सेल कार्ड का वितरण मरीजों को किया गया। माननीय सांसद श्री विजय बघेल ने ‘सिकल संगवारी पहल की सराहना करते हुए कहा इससे सिकल सेल मरीजों को अत्यंत लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दुर्ग में तीन लोगो की संगवारी टीम सिकल सेल वाहक व इस बिमारी से ग्रसित लोगो को उचित मार्गदार्शन एवं कॉउसिंलिग करेंगी। यह कार्यकम एबीस ग्रुप एवं अम्बिकापुर स्थित सामजिक संस्था संगवारी इन दोनों के साझा प्रयास से शुरु किया गया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में मरीज तथा उनके परिजनों की उपस्थिति भी रही व डॉ. आर. के. मलोहत्रा शिशु रोग विशेषज्ञ व डॉ देवेन्द कुमार साहु एम.डी. मेडिसीन के द्वारा तथा जी.एन.टी. तृतीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से सिकल सेल की जानकारी लोगों को दी गई।
विश्व सिकल सेल दिवस (राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन) के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ l








