दुर्ग l विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर स्व श्री पांडु रंग डोंगवकर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
जिसमे वयस्क महिला एवं पुरुषों को तम्बाकू से होने वाले बीमारियां एवं दुष्पप्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
जिनमे एनटीसीपी नोडल अधिकारी,सिविल सर्जन,अस्पताल सलाहकार, एनटीसीपी सलाहकार , दंत चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
दिलीप ठाकुर प्रबंधकारिणी सदस्य रेडक्रॉस सोसायटी एवम् आजीवन सदस्य जीवन दीप समिति प्रशांत डोंगावकर मानद सदस्य जीवन दीप समिति ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ की कार्यो की सराहना करते हुए उन्हे बधाई दी।








