कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.11.2024 को प्रार्थी सरादु राम यादव निवासी ग्राम हात्मा ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर इसकी लड़की कुमारी सगुना यादव ने दिनांक 16/11/2023 को अंडा फैक्ट्री में काम करूंगी बोलकर घर से निकाल कर चली गई थी जो वापस घर नहीं आने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में गुम इंसान क्रमांक 26/ 2024 दिनांक 5.11.2024 को कायम कर जांच पता तलाश में लिया गया गुम इंसान महिला होने से लगातार पता तलाश किया जा रहा था मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए ऑपरेशन तलाश के तहत गुम महिला की पताशाजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भुवनेश्वर नाग के नेतृत्व में लगातार हर संभव पता तलाश की जा रही थी गुम इंसान कुमारी सगुना यादव पिता सरादू राम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी हात्मा का पता ग्राम बड़गांव के निवासी लखनलाल विश्वकर्मा पिता हेमलाल विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष जाति लोहार निवासी बडगांव चौकी भैया थाना राजा देवी जिला बलौदा बाजार होना एवं लखनलाल के साथ शादी करना उसी के साथ जीवन यापन करना बताने पर गुम इंसान के पिता प्रार्थी सरादु यादव भी उनके बाद से सहमत होने से दिनांक 09.06.2025 को गवाहों के समक्ष पाकर कर विश्रामपुरी पुलिस के सहयोगात्मक एवं सराहनीय कार्य से गुम इंसान को पाकर खुशी से विश्रामपुरी पुलिस को दिए धन्यवाद उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भुवनेश्वर नाग प्रधान आरक्षक देवार्चन सिदार आरक्षक वीरेंद्र मरकाम का उल्लेखनीय भूमिका रही l








