दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । इन दिनों छुईखदान से छिंदारी जाने वाले मार्ग काफी ख़राब हो गई है. खैरागढ़ जिला के प्रमुख मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय हो गई है। यहां की सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा की गई रिपेयरिंग घटिया और गुणवत्ता से रहित है। लगभग 5-6 दिन पहले सड़क मरम्मत का कार्य किया गया था, लेकिन अब सिर्फ चार-पाँच दिन में ही सड़क पर गिट्टी उखड़ने लगी है। यह स्थिति बाइक सवारों के लिए खतरनाक साबित हो रही है, और कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
यह मार्ग पर्यटकों के लिए एक प्रमुख रास्ता है, और यहां से हजारों पर्यटक सैर सपाटे के लिए जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति पहले भी दुर्घटनाओं का कारण बनी थी, लेकिन अब घटिया मरम्मत से यह और भी खतरनाक हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और इंजीनियर केवल अपनी जेब भरने के लिए रिपेयरिंग के नाम पर झूठे काम कर रहे हैं, जिससे ना सिर्फ सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।
इसी के साथ विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। वृक्षारोपण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन कोई भी पौधा सुरक्षित नहीं किया गया है। सरकार सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर सख्त है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और इंजीनियर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते हुए केवल अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।
छुईखदान-छिंदारी मार्ग की स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की यह लापरवाही बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। शासन प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों की जान खतरे में न पड़े।








