Buy Advt. Space

रुआबांधा मिडिल स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन: साथ में न्योता भोज कराया गया, स्कूल के पहले दिन ही बच्चो की काफी अच्छी उपस्थति दर्ज- प्रधान पाठ

By

रुआबांधा l दिनांक 26/06/2024 को शा. पूर्व मा. शाला रुआबांधा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया | जिसमें कक्षा 6 वी में 46 कक्षा 7 वी में 45 तथा कक्षा 8 वी में 46 कुल 134 विद्यार्थी उपस्थित रहे | इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री तुमन लाल साहू एवं सभी 13 शिक्षको की सहभागिता रही | इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पेनुक नेताम, शिक्षाविद- श्री प्रेमचंद साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती सारिका साहू, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती पुष्पलता देशमुख, सदस्य राजेश साहू , श्रीमती जयालक्ष्मी , श्रीमती शकुन्तला एवं CAC श्री नेमसिंह साहू व शा.उ.मा. शाला रुआबांधा से श्री कुबेर देशमुख उपस्थित रहे | प्रधान पाठक श्री तुमन लाल साहू के द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थीयों का गुलाल लगाकर चाकलेट, बिस्किट खिलाकर स्वागत किया गया | इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थीयों को न्योता भोजन आलू चना की सब्जी के साथ पुलाव व हलवा, मिठाई वितरित किया गया | उपस्थित सदस्यों के द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तक व शाला गणवेश भी प्रदान किया गया | बाद में शाला प्रबंधन समिति कि बैठक भी आयोजित की गई |

Leave a Comment