कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
12 हजार से अधिक बोरी खाद जप्त
कोंडागांव ! केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ग्राम गमरी में बिना वैध दस्तावेज के खाद भंडारण पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश एवं मार्गदर्शन में केशकाल एसडीएम श्री अंकित चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा एक गोदाम समेत 3 ट्रकों को सीज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात जिला प्रशासन, बाँसकोट पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने तीन जगहों पर छापेमार की कार्यवाही के दौरान भंडारण किए गए लगभग 12,000 बोरी से अधिक यूरिया खाद जप्त किया गया है। जप्त खाद की बाजार में कीमत 31 लाख रुपए है।








