Buy Advt. Space

रायपुर लॉज में 16 वर्षीय प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर सरेंडर

By



रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मोहम्मद सद्दाम मूलतः बिहार का रहने वाला था और वर्तमान में बिलासपुर में रह रहा था। नाबालिग युवती भी बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों एवन लॉज में ठहरे हुए थे। शनिवार 27 सितंबर को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने धारदार हथियार से गला रेतकर सद्दाम की हत्या कर दी।

हत्या के बाद युवती ने कमरे को बाहर से बंद किया और मृतक का मोबाइल लेकर वहां से निकल गई। चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंककर वह घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद वह बिलासपुर पुलिस के सामने पेश हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment