राज्य पुरस्कृत स्काउट गाइड को किया गया सम्मान
जिले के सभी विद्यालय में अनिवार्य दल संचालन के दिए गए निर्देश
कोण्डागांव ! भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव अपनी तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव शिल्प नगर में स्काउट गाइड गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं संचालन पर 19 जून को जिला कार्यालय सभागार में वार्षिक समीक्षा बैठक ली । राज्य मुख्य आयुक्त के आगमन पर कोंडागांव में संचालित कब-बुलबुल दल के परियों के द्वारा प्रवेश द्वार पर स्वागत किया गया, भारत माता की छायाचित्र पर पुष्प अर्पण एवं भारत स्काउट गाइड प्रार्थना गीत के साथ बैठक की शुरुआत की गई । उक्त बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, सहायक राज्य आयुक्त स्काउट अब्दुल वाजिद खान, जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित जिले भर के स्काउटर, गाइडर व राज्य पुरस्कृत स्काउट गाइड उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त ने जिले में संचालित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की । चर्चा उपरांत राज्य मुख्य आयुक्त एवं कलेक्टर जिला कोंडागांव द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा के 07, पीपरा के 08, चिपावण्ड के 05, मालगांव के 09, गिरोला के 05, भण्डार सिवनी के 07, सिंगनपुर के 01 एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ओपन रोवर क्रू के 01 कूल 43 राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर एवं सम्बंधित संस्था के प्राचार्य क्रमशः त्रिनाथ प्रसाद जोशी, दिनेश पाण्डेय, चन्द्रेश चतुर्वेदी, गोपाल मरकाम, महेंद्र गौतम को सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोंडागांव जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रतिवर्ष जिला स्तरीय तृतीय सोपान एवं निपूण जांच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है । जिले के स्काउट गाइड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा, सड़क सुरक्षा यातायात नियंत्रण सेवा, साक्षरता जागरूकता, मतदाता जागरूकता, मतदाता मित्र, प्याउ घर, बालिका शिक्षा, सुपोषण जागरूकता, बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है । जिले में 24 बेसिक, 17 एडवांस, 08 हिमालय वुड बैंज एवं एक प्रीएलटी कुल 51 प्रशिक्षण प्राप्त यूनिट लीडर एवं 43 संस्थानों में भारत स्काउट गाइड संचालित है ।
राज्य प्रशिक्षण आयुक्त ने बैठक में जिला में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए स्काउटर और गाइडर को बधाई देते हुए भारत स्काउट गाइड के संघ कोण्डागांव के रिक्त पदों पर पदाधिकारी की नियुक्ति करने, सभी विद्यालयों में दल संचालन, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता प्रदान करने के निर्देश दिए। भारत स्काउट गाइड संघ पदाधिकारी को सप्ताह में एक दिन जिला कार्यालय में कार्य करने एवं शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शत प्रतिशत दल संचालन एवं संस्था के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सम्पर्क बनाने पर जोर दिया। राज्य मुख्य आयुक्त ने जिला संघ कोंडागांव के मांग के आधार पर जिले में बेसिक एवं एडवांस कोर्स आयोजित करने की भी अनुमति प्रदान की ।
जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट गाइड को शुभकामनाएं एवं अनुशासन पूर्ण गतिविधियों की सराहना करते हुए शिक्षण कार्य में लेखन कौशल को विकसित करने, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित शिक्षा एवं याद करने पर बल दिया। उन्होंने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक स्काउट गाइड को ‘एक पौधा मां के नाम’ लगाने एवं दूसरे को प्रेरित करने का संदेश दिया ।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स वार्षिक समीक्षा बैठक का सफल संचालन वरिष्ठ स्काउट मास्टर ऋषिदेव सिंह के द्वारा किया गया । बैठक में जिला संगठन आयुक्त भीषभ देव, संजना हरमिट, जिला सचिव चमन लाल सोरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नीलम श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण सलाहकार ऋषिदेव सिंह, जिला संयुक्त सचिव शशिकला ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी पवन साहू, फ्लाक लीडर दीपमाला वैष्णव, रोवर लीडर कोमल राम साहू, भरत सिंह सिदार, दशरथ लाल ध्रुव, पुरुषोत्तम निषाद, प्रकाश देवांगन, रेंजर लीडर संगीता सोरी, कुमकुम सोरी, भुनेश्वरी धामड़े, विद्या मांझी, गाइड कैप्टेन हेमलता बोगिया, श्वेता मिश्रा, यशोदा मंडावी, सुनीला नाग, एवं अन्य स्काउटर – गाइडर तथा राज्य पुरस्कार से अलंकृत स्काउट रोवर रेंजर बच्चों के संस्था के प्राचार्य एवं जिले भर से 70 स्काउट रोवर रेंजर इस अवसर पर उपस्थित थे।








