Buy Advt. Space

राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन 964 आवेदन प्राप्त

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! राज्य शासन के आदेशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 अप्रैल तक चलेगा। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन सातों तहसील के 84 ग्राम पंचायत में शिविर लगाया गया, जहां कुल 964 आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान पखवाड़े में अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, विवादित बंटवारा, अविवादित बंटवारा, अभिलेख शुद्धता, बी वन का पाठन, किसान किताब वितरण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार सीडिंग, मोबाइल लिंकिंग, जेंडर प्रविष्टि, सीमांकन, अतिक्रमण के प्रकरण संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Comment