Buy Advt. Space

राजनांदगांव ट्रिपल मर्डर: लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 12 अफसरों का तबादला

By


राजनांदगांव। नवागांव में आपसी विवाद से उपजे ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे जिले को हिला दिया है। घटना में तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने कड़ा कदम उठाते हुए 2 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और 12 टीआई व एसआई का तबादला कर दिया है।


कैसे हुआ ट्रिपल मर्डर?



7 सितंबर को चिखली चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण नामदेव और एएसआई इब्राहिम खान प्रकरण संख्या 483/2025 की विवेचना के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे।

चौकी क्षेत्र में अजय राजपूत और 15-20 लोग चाकू, तलवार और डंडों से लैस घूमते मिले।

पूछताछ में अजय ने बताया कि पृथ्वी भट्ट और उसके साथी उनके घर पर हमला कर चुके हैं और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है।


इसके बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की।




शाम करीब 8 बजे आरोपियों ने अजय राजपूत के घर पर हमला कर दिया और धारदार हथियारों से अनिल राजपूत, राकेश ढीमर और संदीप मानिकपुरी की बेरहमी से हत्या कर दी।
इस वारदात से पूरे नवागांव क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया।


एसपी का सख्त एक्शन



घटना में लापरवाही साबित होने पर एसपी मोहित गर्ग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि चौकी प्रभारी और एएसआई ने कर्तव्यों का सही पालन नहीं किया, जिससे गंभीर अपराध हुआ और कानून व्यवस्था बिगड़ी।

निरीक्षक अरुण नामदेव व एएसआई इब्राहिम खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव भेजा गया।

निलंबन अवधि में दोनों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


12 अधिकारियों का तबादला



इसके साथ ही जिले के 6 टीआई और 6 एसआई को अलग-अलग थानों और चौकियों में स्थानांतरित किया गया।
एसपी का यह कदम संदेश देता है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिसिंग में जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Comment