दुर्ग l आप सब को सूचित करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है की सिद्धिकेंटिंग परिवर्तन महिला स्व सहायता, समूह की महिलाओं को घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग,के द्वारा कैंटीन संचालन का अवसर दिया है ।

जिसका शुभारम्भ दिनांक 11.07.24 को दयानंद शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती आभा रानी गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह गुप्ता के द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में तुलाराम शाला की प्राचार्य शिवहरे मैडम, घनश्याम आर्य कन्या महाविद्यालय के उप प्रचार्य डा नीतू सिंह, धर्मपाल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आलिया खान, समस्त शिक्षिकाएं , प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित थी, इस अवसर पर कैंटीन की संचालक श्रीमती गीता राजपूत ने बताया कि हम छात्राओं को पौष्टिक गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ देंगे साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बनाए रखने का हमेशा प्रयास करेंगे।
स्व सहायता समूह के इस पराक्रम से महिलाओं में सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता के गुणों का विकास करना इसका उद्देश्य है, जिसके लिए दयानंद शिक्षा समिति के द्वारा दिए गए इस अवसर हेतु सभी समूह की महिलाओं ने धन्यवाद दिया।








