कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
गहिलाओं के अश्लील फोटो वीडियों बनाकर करता था आरोपी अमान वीरानी ब्लैकमेलिंग व दुष्कर्म
संज्ञान में आते ही कोण्डागाँव पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर दर्ज किया धारा 64(1), 64(2)(3), 308(2), 324(4), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत FIR
आरोपी फोटो वीडियो को दिखाकर व वॉयरल करने की धमकी देकर करता था महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म व पैसे की उगाही
कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी केशकाल निवासी अमान वीरानी पीडिता का अश्लील फोटो व विडियो बनाकर वॉयरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण कर व अश्लील फोटो व विडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर डरा धमका कर पैसे की माँग करता था। आरोपी अमान वीरानी पीडिता के अतिरिक्त भी कई लडकियों/महिलाओं से दोस्ती कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करता था और फोटो वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और पैसे की माँग करता था। लगातार ब्लैकमेलिंग करने, पैसे की उगाही व शारीरिक शोषण से परेशान होकर पीडिता द्वारा कोण्डागॉव पुलिस के समक्ष आरोपी अमान वीरानी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया, पीडिता की रिपोर्ट पर कोण्डागाँव पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 64(1), 64(2) (ड), 308(2). 324(4), 115(2), 351 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्रीमान वॉय. अक्षय कुमार के निर्देशन में एवं अति०पु०अधी० श्री कौशलेंद्र देव पटेल व पु०अनु०अधि० केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में कोण्डागाँव पुलिस द्वारा तुरंत आरोपी के सकूनत पर दबिश देकर आरोपी अमान वीरानी पिता मो० इकबाल वीरानी जाति मुसलमान उम्र 24 वर्ष निवासी मस्जिद गली वार्ड क0 11 थाना केशकाल जिला कोण्डागाँव को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय केशकाल के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है। प्रकरण में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी केशकाल ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि हेमंत देवांगन, सउनि सुमित्रा सेठिया, प्र०आर० 116 ललित नेताम, प्र०आर० 58 संजय बिसेन, म०आर० 3071 सोनल यादव, एवं बतौर सहयोगी थाना प्रभारी कोण्डागाँव टामेश्वर चौहान, साइबर सेल से उनि अमिताभ खाण्डेकर, आर0 744 संतोष कोडोपी, आर० 808 बिज्जू यादव, आर० 743 गिरजू शोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








