दुर्ग – 15 वें मतदाता दिवस के अवसर पर बी आई टी कॉलेज के सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता स्वीप में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को मुख्य अतिथि संभागायुक्त एस एन राठौड़ के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संभागायुक्त एस एन राठौड़ ने अपने संबोधन में मतदाता जागरूकता हेतु निस्वार्थ सतत जागरूकता करने के लिए डॉ पाणिग्राही की सराहना की । कार्यक्रम समापन के पूर्व डॉ पाणिग्राही द्वारा दुर्ग के गौरव पथ से दिल्ली के कर्तव्य पथ

तक ,महासमुंद ,बागबाहरा ,रायपुर ,ओडिशा ,भोपाल सहित देश के अन्य स्थानों पर किए गए मतदाता जागरूकता , मतदान नेवता सहित विशेष नवाचारी कार्यक्रमों का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।









