दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उमाशंकर भारती नामक युवक ने एक महिला को ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ऐंठे और राशि न देने पर उसकी तस्वीरों को AI ऐप में डालकर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साहू होटल के पास मौजूद है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी उमाशंकर भारती उर्फ दादु (27 वर्ष), ग्राम उमदा, पुरानी भिलाई निवासी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, आरक्षक अरविन्द मेढे, संजय मनहरे, बंटी सिंह, राजकुमार सिंह और ईश्वर भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही।
भिलाई से बड़ी खबर : AI ऐप के ज़रिए वीडियो बनाकर 8 लाख की वसूली, आरोपी गिरफ्तार








