Buy Advt. Space

बेमेतरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, सतनामी समाज में आक्रोश

By



बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम लालपुर निवासी 23 वर्षीय टार्जन गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सतनामी समाज से ताल्लुक रखता था। इस घटना के बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया और परिजनों व ग्रामीणों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर सतनामी समाज को गाली देने से जुड़ी पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

हत्या का आरोपी नाबालिग है और पास के गांव हरदी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं समाज के लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment