कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! थाना उरंदाबेडा जिले के वरिष्ठ अधिकारियो की आदेशानुसार नक्सल क्षेत्र के विभिन्न गाँव से बालिका छात्रावास मे पढ़ने आये बच्चों को थाना उरंदाबेडा मे बुलाया गया इस दौरान बच्चों को नए क़ानून के संबंध मे विभिन्न धाराओं सहित जानकारी दी गई एवं बच्चों को किस प्रकार से कोई आसमाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने गुड टच बेड टच अभिव्यक्ति एप्प के बारे मे विभिन्न जानकारी दी गई.. थाना के समस्त पुलिस स्टॉफ से बच्चे रूबरू हुए बच्चों को पुलिस से सम्पर्क रखे पुलिस से नहीं डरने दोस्ताना व्यवहार करने की बाते साझा किया गया. पुलिस से मिलकर बच्चे काफ़ी प्रभावित एव खुश हुए. इस दौरान हॉस्टल अधिक्षिका एवं पुलिस स्टॉफ तथा स्कूली बालिकाये उपस्थित थे…








