Buy Advt. Space

बस्तर में ईसाई समाज ने की बजरंग दल के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग, दी यह चेतावनी

By

दुर्ग जिलें में ननों की गिरफ्तारी मामले में आज जगदलपुर में मसीह समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल के नेता रतन यादव और सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.


ईसाई समुदाय ने आरोप लगाया कि ननों को जमानत मिलने के बाद भी उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने 1 अगस्त को चांदनी चौक में हुए पुतला दहन और आपत्तिजनक नारों का विरोध करते हुए इसे अमानवीय और असंवैधानिक बताया. ईसाई समुदाय का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है. मसीह समाज ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रह सके. इसके साथ ही कहा है कि अगर हमारी मांग पूरी नही होती है तो हम उग्र आंदोलन करते हुए चक्काजाम करेंगे

Leave a Comment