Buy Advt. Space

फरसगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और पिलाने वाले 07 आरोपीयों  को किया गिरफतार

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

  • आरोपीयों के कब्जे से 360 एम.एल.शराब, पानी बाटल , डिस्पोजल की गई जप्त ।
  • शराब सेवन कर  वाहन चलाने वाले 02 आरोपीयों के विरुद्ध  की गई कार्यवाही ।
  • फरसगांव पुलिस के द्वारा 05 आरोपीयों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
  • फरसगांव पुलिस द्वारा  लघु  अधिनियम, प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् त्वरित की गई कार्यवाही।

कोण्डागांव ! जिला कोंडागांव के थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसगांव बड़ेडोगर जाने वाले रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने  ससंधान  उपलब्ध करा रहा है, कुछ व्यक्ति रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे की सुचना प्राप्त हो रही थी उक्त सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (IPS) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा दिनांक 29.03.2025 कों मूखबीर के बताए स्थान ग्राम फरसगांव बड़ेडोगर जाने वाले रोड किनारे जाकर घेरा बंदी कर अलग – अलग जगह पर 05 व्यक्तियों को पकड़े जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) चेतन कुमार नेताम पिता सनबोध नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी लिहागांव थाना विश्रामपुरी (02) उमेश मरकाम पिता श्री फरसूराम मरकाम उम्र 23 वर्ष निवासी लिहागांव थाना विश्रामपुरी (03) मनीष दास पिता शंकर दास उम्र 19 वर्ष निवासी फरसगांव वार्ड नंबर 03 थाना फरसगांव (04) कृष्ण कुमार पटेल पिता श्री लाल बहादुर पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी फरसगांव वार्ड नंबर 03 थाना फरसगांव (05) लक्ष्मण मरकाम पिता रामसाय मरकाम 35 वर्ष निवासी खण्डसरा थाना बड़ेडोगर जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताये जिनके कब्जे से जूमला 360 एम. एल. अंग्रेजी शराब,पानी बाटल, डिस्पोजल मिला जिसे मूताबिक जप्ती पत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयों के विरुद्ध थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 39,40,41,42/2025 धारा 36(च ) आबकारी, धारा 36(ग) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन चेकिंग के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाने 02 अलग-अलग आरोपीयों (01)रवि लहरें पिता बाबूलाल लहरें उम्र 19 वर्ष निवासी आड़काछेपड़ा वार्ड कोण्डागांव थाना व जिला कोंडागांव (02) जीतू नेताम पिता जलीराम नेताम उम्र 21 वर्ष निवासी पूसपाल नयापारा थाना फरसगांव के विरुद्ध धारा 185एम.व्ही. एक्ट तहत् एक सफेद छोटा पीकप क्रमांक सीजी 18 एल 5563 व एक राइडर टी.व्ही. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 27 क्यू 2826 के जप्त कर कार्यवाही की गई तथा अलग-अलग 05 आरोपीयों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.03.2025 को माननीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय फरसगांव में पेश की जावेगी।

संपूर्ण कार्यवाही में सउनि पिताम्बर कठार,सउनि किशोर प्रजापति, सउनि यशवंत सेन, प्रधान आरक्षक लोकेश मरकाम भूपेन्द्र साहू, आरक्षक अजय मरकाम धनीराम सलाम, संदेश मरकाम, मनोज वट्टी,दीपक हलधर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment