Buy Advt. Space

प्री पॉलिटेक्निक परीक्षा 01 मई को, 150 परीक्षार्थी होंगे शामिल

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव !  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित प्री पॉलिटेक्निक परीक्षा 01 मई को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 09 बजे से 12ः15 बजे तक चलेगा। उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 01 परीक्षा केन्द्र शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय में बनाया गया है, जिसमें 150 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम ने बताया कि प्री पॉलिटेक्निक परीक्षा के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और वीक्षकों को परीक्षा के संबंध में सभी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में अनुचित साधन जैसे मोबाईल फोन, डिजिटल गैजेट, स्मार्ट वॉच इत्यादि रखना प्रतिबंधित रहेगा और परीक्षार्थियों को परीक्षा का अनुशासन का पालन करना होगा। परीक्षार्थी प्रश्नपत्र प्राप्त होने पर प्रश्नपत्र की जांच अवश्य करें और कोई विसंगति होने पर वीक्षक को सूचित करें। प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। ओएमआर शीट पर केवल काला या नीला डॉट पेन से मार्क कर सकेंगे।

Leave a Comment