दिल्ली ! से सटे हरियाणा गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के एक फेमस प्राइवेट अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. आरोपी स्टाफ मेंबर ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला आईसीयू में वेंटीलेटर पर थी. इसकी शिकायत महिला ने खुद पुलिस में की. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी की शिनाख्त के लिए अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
प्राइवेट अस्पताल में बड़ी वारदात वेंटिलेटर पर भर्ती एयर होस्टेस से रेप






