
छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को इनाम स्वरूप निगम , मंडल एवं आयोग के पदाधिकारीयो की घोषणा की है जिसमें केश शिल्प कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर छालीवुड कलाकार मोना सेन को और उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग ग्रामीण बीजेपी प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास को उपाध्यक्ष पद की जवाबदेही दी है इस बीच गौरी शंकर का एक पोस्ट सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है और पार्टी को मुसीबत में डाल दिया है। उन्होंने इस पद को स्वीकार करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा है कि मेरे कंधे इतने बड़े पद को ग्रहण करने में असमर्थ है। मैं कार्यकर्ता ही ठीक हूं। इस पोस्ट पर कमेंट की भी बाढ़ आई है लोग उनके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं आप उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक भी कर सकते हैं।

बहरहाल पार्टी ने लगभग 15 महीने बाद इन नियुक्ति को आगे बढ़ाया है। पार्टी के भीतर अंदरूनी बवाल के आसार नजर आ रहे हैं हालांकि बीजेपी में ये सब दिखाई नहीं देता है। पर सोशल मीडिया और मीडिया में लोकप्रिय नेताजी की पार्टी कम आंक गई यह तो सत्य है।








