ब्यूरो जितेंद्र पांडे कसडोल। आगामी 23 और 24 अगस्त को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित ईश्वर चंद इंटर कॉलेज में आयोजित होने जा रही ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चयनित खिलाड़ी रवाना हो रहे हैं। प्रस्थान से पहले खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टँकराम वर्मा से सौजन्य भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि
“आप सभी प्रदेश का गौरव हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। राज्य सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ है।”
कार्यक्रम में रहे कई गणमान्य उपस्थित
इस अवसर पर यू.एस.के. इंडिया के जनरल सेक्रेटरी शिहान वरुण पाण्डेय, स्टेट यूनिट के सचिव सेंसेई रूखमणी रानू, कराटे वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सेंसेई पंकज दास, सारंगढ़-बिलाईगढ़ यूनिट अध्यक्ष विकास टंडन, एक्शन डायरेक्टर सेंसेई विजेंद्र गुड्डू यादव, बलौदाबाजार यूनिट अध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय, सेंसेई हरिश सिंह, सेंसेई किशन साहू, वेणु साहू, पूजा साहू, सीमा, टिकेश्वरी, प्रिया और रेणुका सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व अभिभावक मौजूद रहे।
खिलाड़ी जिनका हुआ चयन
चयनित खिलाड़ियों में अन्वीक्षा तिवारी, लीजा महंत, विशु वर्मा, आराध्या दुबे, तमन्ना राठौर, एकता कंवर, वैभवी सिंह सिसोदिया, भूमिका जोगी, अंकिता सिंह, हेमा पटेल, माही साहू, इंद्रजीत साहू, हर्ष रात्रे, अमन खूंटे, श्रेष्ठ द्विवेदी, इशरल द्वीप, हिमांशु पटेल और पारिजात सिन्हा शामिल हैं।
टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर सेंसेई वीरेंद्र डडसेना और सेंसेई विजेंद्र यादव सारंगढ़ करेंगे।
कार्यक्रम में विश्राम साहू (बिलाईगढ़) समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे।








