Buy Advt. Space

देवर ने की भाभी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

By




बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वार्ड नंबर 17 दल्लीराजहरा में एक महिला की खून से लथपथ लाश घर के अंदर मिली है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या उसके ही देवर ने की है।

मृतका की पहचान प्रीति सेमरे (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दल्लीराजहरा के 100 बिस्तर अस्पताल में स्वीपर के पद पर कार्यरत थी। पति की मौत के बाद जुलाई 2024 में उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

मां-बेटे के गांव जाने पर वारदात

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रीति अस्पताल से ड्यूटी करके लौटी थी। बुधवार को जब उसकी मां गांव से वापस आई, तो घर के अंदर खून से सनी लाश मिली। अंदाजा है कि हत्या एक दिन पहले की गई।

आरोपी देवर हिरासत में

बताया जा रहा है कि मृतका का देवर अमन सेमरे अक्सर घर आता-जाता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी बाकी है।

Leave a Comment