Buy Advt. Space

देवभोग: धान घोटाला उजागर, 32.95 लाख का गबन – प्रबंधक पर FIR दर्ज

By



पितेश्वर हरपाल गरियाबंद/देवभोग। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा में बड़ा घोटाला सामने आया है। समिति के प्रभारी प्रबंधक चंदनसिंह राजपूत पर करीब 32,95,920 रुपये मूल्य के 1063.20 क्विंटल धान के गबन का आरोप है। इस मामले में प्राधिकृत अधिकारी पदुलोचन जगत ने थाना देवभोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कैसे हुआ खुलासा?

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में झाखरपारा धान उपार्जन केंद्र की जांच की गई।

ऑनलाइन रिपोर्ट में शेष धान 2708.56 क्विंटल दर्ज था।

भौतिक सत्यापन पर मात्र 1363.20 क्विंटल धान कम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी चंदनसिंह ने कमी स्वीकार की और 300 क्विंटल धान की आंशिक भरपाई की।

शेष 1063.20 क्विंटल धान, जिसकी कीमत लगभग 32.95 लाख रुपये है, अब तक वापस नहीं किया गया।


आगे की कार्रवाई

सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला गरियाबंद और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

असर

इस धान घोटाले से शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति का अंदेशा है। मामले के सामने आने से सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment