Buy Advt. Space

दुर्ग रेंज पुलिस का बड़ा अभियान : नशे के खिलाफ 200 से अधिक गिरफ्तार..

By
Last updated:


दुर्ग । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। पिछले 24 घंटे में 250 से अधिक ठिकानों पर छापामारी कर पुलिस ने 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



कार्रवाई के मुख्य बिंदु :

80 से अधिक पुलिस टीमें गठित, 500 जवान शामिल।

गली–मोहल्लों और छोटी दुकानों में सक्रिय छोटे पैडलर्स के नेटवर्क को ध्वस्त।

आरोपियों से 26 किलो गांजा, 126 लीटर शराब और नशीली टैबलेट्स बरामद।

आबकारी एक्ट के तहत भी कई कार्रवाई, शराब की अवैध बिक्री पर शिकंजा।


जिला–वार कार्रवाई :

बालोद : 50 स्थानों पर दबिश, 31 आरोपी गिरफ्तार (NDPS, आबकारी और प्रतिबंधात्मक प्रकरण)।

बेमेतरा : 60 स्थानों पर छापा, 39 आरोपी गिरफ्त में।

दुर्ग : 160 स्थानों पर दबिश, 120 आरोपी गिरफ्तार (16 NDPS, 23 आबकारी और 89 प्रतिबंधात्मक मामले)।


पुलिस का संदेश

आईजी श्री गर्ग ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नशे और अपराध को पूरी तरह शून्य करना है। यह कार्रवाई युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में बड़ी पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया –


“नशे के कारोबारियों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Comment