Buy Advt. Space

दुर्ग जिले में लगातार आम जनता के गाड़ियों को यातायात पुलिस द्वारा रोक कर गलत कार्रवाई से नाराज राष्ट्रीय पार्टी ने सौंपा ज्ञापन दुर्ग अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला इस मामले में क्या कहा देखिए पूरी वीडियो…

By

दुर्ग ! दुर्ग जिले में लगातार आम जनता के गाड़ियों को यातायात पुलिस द्वारा रोक कर गलत कार्रवाई से नाराज राष्ट्रीय पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।दुर्ग जिले में लगातार आम जनता के गाड़ियों को यातायात पुलिस द्वारा रोक कर कार्रवाई किया जा रहा है , जिससे नाराज जनता ने एक राष्ट्रीय पार्टी को समस्या ज्ञात करवाया गया जिसमें राष्ट्रीय पार्टी ने सौंपा ज्ञापन कहा लगातार वाहन चेकिंग अभियान के नाम से छेत्र में हो रही अवैध वसूली जिसमें रेत की परिवहन गाड़ियों को खनिज विभाग को सुपुर्द ना करते हुए, कारवाही की जा रही है,ट्रक एसोसियन वालो ने राष्ट्रीय पार्टी के नेता को अवगत कराया साथ ही बता दे कि एक ट्रक चालक का दो _दो बार चलान कटने से ट्रक चालक ने मौखिक तौर पर बताया कि पहले भिलाई तीन थाने में 2 हजार का चलान कटा फिर ट्रॉफिक पुलिस के बड़े अधिकारी द्वारा दुर्भावना पूर्ण तीन हजार का चलान काटा गया जो कि नियम विरुद्ध गलत है, साथ ही कुम्हारी में रेत वाहन को माइनिंग को न जानकारी देते हुवे झूठी शिकायत बना कर यातायात पुलिस की बड़ी अधिकारी द्वारा चलान काटा गया

Oplus_131072

7 वाहनों से और फिर दुर्भावना पूर्ण गाड़ियों के हवा तक खोल डाले सुशासन की सरकार पर ट्रक मालिकों ने प्रशासन से और शासन से निवेदन किया है ,की रोजाना हो रहे इस तरह से दुर्भावना पूर्ण अधिकारी द्वारा लगातार ट्रक एवं अन्य नागरिकों को परेशान करने वाले यातायात अधिकारियों पर कार्रवाई किया जाए साथ ही एक ही जगह में तीन-तीन यातायात चेक पॉइंट लगाकर सड़कों पर हो रहे मनमानी रवैया से बचाया जाए जिससे आम जनता पर राहत की सांस दिया जाए ।

इसी क्रम में ट्रक एसोसिएशन ने एक राष्ट्रीय पार्टी को अवगत कराते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली लगातार सड़कों पर आम जनता पर बड़ा असर पड़ रहा है । साथ ही जिस तरह से यातायात पुलिस की रवैया सड़क पर दिख रही है उससे आम जनता में बड़ा आक्रोश है टोल की भी दूरी रहती है , पर आम जनता के लिए आज के समय में यातायात पुलिस की दूरी दो_ दो कदमों में रहती है एक जगह से दूसरे जगह आम जनता अपने वाहनों को लेकर जाने से भी डर रहे हैं । सभी कागजात ओके होने के बाद भी यह यातायात पुलिस की मनमानी जनता सह रही है ।

जाम वालो जगह पर यातायात पुलिस नहीं दिखती है। जिसको लेकर राष्ट्रीय पार्टी ने बड़ी आंदोलन की चेतावनी दुर्ग जिले में देने की चेतावनी भी दे डाली है

Leave a Comment