Buy Advt. Space

दुर्ग के शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने की खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखा- हल्दीराम और SS फूड के साहब के कारण मर रहा हूं…

By

दुर्ग ! दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर से एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके शव को SDRF की टीम ने नदी से बाहर निकाला।

दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी का है।युवक की पहचान रविराज रंधावा (48 साल) निवासी दीपक नगर दुर्ग के रूप में हुई है। उसने जिस ब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी की है। ब्रिज पर उसकी कार और एक सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि हल्दीराम और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के साहब परेशान कर रहे थे। उनकी वजह से मैं मर रहा हूं।सुबह पहुंची SDRF की टीमSDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर एक लावारिश कार खड़ी है।

आशंका है कि किसी युवक ने ब्रिज से शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। रात हो जाने से उन्होंने टीम को सुबह सुबह भेजा।शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजाSDRF की टीम वहां पहुंची तो देखा कि कार ब्रिज में खड़ी है। उन्होंने देखा की नदी के पानी में किसी का शव दिखाई दे रहा है। इसके बाद टीम के सदस्यों ने नदी में तैर कर शव को बाहर निकाला। इसी दौरान उन्हें NHI के अधिकारियों ने सड़क पर पड़ा सुसाइड नोट दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

युवक ने सुसाइड नोट में क्या क्या लिखा ?रविराज रंधावा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि “आज मैं हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया। मेरा आप सबसे अनुरोध है कि मेरा पुराना पूरा हिसाब बनाया जाए और पैसा मेरे परिवार को दिया जाए।उसने आगे लिखा कि मेरे परिवार को कोई परेशान ना करे। जो भी पैसा है वो मेरे परिवार के अकाउंट में दिया जाए। उसने यह भी लिखा है कि सुमित, सचिन और ZSM सर को इसकी जानकारी थी।” हालाकि जो सुसाइड नोट मिला है, वह डेट 17 अक्टूबर की लिखी है, जबकि युवक ने सुसाइड 20 अक्टूबर को किया है।

Leave a Comment