ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद । दीपावली पर्व से पहले गरियाबंद पुलिस ने आमजनों को बड़ी खुशी दी है। साइबर सेल की मदद से जिले में गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
वरिष्ठ अधिकारियों की सराहनीय पहल के तहत CEIR पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया। यह पोर्टल भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफार्म है, जो खोए या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर के जरिए सक्रिय सिम को खोजने में मदद करता है।
गरियाबंद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए, तो तत्काल साइबर सेल या नजदीकी थाने में इसकी जानकारी दें। मोबाइल की जानकारी जैसे नंबर, IMEI, मॉडल, खरीद रसीद और पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
यह पहल आगे भी जारी रहेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनका गुम मोबाइल वापस मिल सके।
दीपावली से पहले गरियाबंद पुलिस का तोहफ़ा, 60 गुम मोबाइल लौटाए गए








