कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! थाना विश्रामपुरी में 12 जून 2025 से 26 जून 2025 तक नशीली दवाओ के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ “नशा मुक्त भारत” पखवाड़ा कार्यक्रम मनाने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय. अक्षय कुमार भा.पु.से. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भुनेश्वर नाग हमराह स्टाफ के आज दिनांक 21.06.2025 को विश्रामपुरी आई०टी०आई० परिसर में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को “नशा मुक्त भारत” अभियान चलाया गया, नशा से होने वाले दुष्प्रभाव बिमारी के बारे में एवं नशा सेवन कर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने बताया गया एवं वैद्य लायसेंस तथा आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने बताया गया। सम्पूर्ण अभियान में थाना प्रभारी एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।








