कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
स्थाई वारंटी मो० इब्राहिम को माननीय न्यायालय से भेजा जेल ।
कोण्डागांव ! माननीय न्यायालय कोण्डागांव द्वारा आरोपी मो० इब्राहिम पिता अब्दुल समद उम्र 44 साल निवासी मकान नम्बर 252 गांधी चौंक फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के संबंध में स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी स्थाई वारंटी रायपुर, उडिसा, अन्य स्थानों पर भागकर छुप रहा था जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के द्वारा गिरफ्तारी कार्यवाही के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षण संजय सिन्दे के नेतृत्व में लगातार फरार स्थाई वारंटियों को पता तलाश किया जा रहा था जो जरिये मुखबीर के सूचना पर बकावण्ड उमरकोट के रास्तो से नारायणपुर चौक कोण्डागांव पर घेरा बन्दी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष स्थाई वारंटी मो० इब्राहिम को पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि पिताम्बर कठार प्रआर 287 सलीम तिग्गा, आर 378 अजरंग बघेल, मआर कमांक 576 भानुप्रिया नेताम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।








