Buy Advt. Space

थाना उरंदाबेड़ा पुलिस ने सरहदी ग्राम कोनगुड़ साप्ताहिक बाजार थाना धनोरा में चलित थाना लगाकर लोगों को किया जागरूक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

गांव में कोई बाहरी व्यक्ति आकर रहने पर थाना में सूचना देने हिदायत दिया गया।

नशा मुक्ति अभियान पर जोर दिया गया

कोण्डागांव ! उरंदाबेड़ा: सरहदी ग्राम पंचायत कोनगुड़ में गुरुवार 19 जून को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री वाय.अक्षय कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के निर्देश,एसडीओपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गांव में चलित थाना के तहत नशामुक्ति अभियान,संवैधानिक अधिकार,कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक करने और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने का निर्देश दिया था। इसी परिपेक्ष्य में थाना उरंदाबेड़ा की पुलिस सरहदी ग्राम कोनगुड़ पहुंच कर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से होने वाले हानि का अवगत कराते हुए लोगों को जानकारी दिया साथ ही सड़क दुर्घटना के समय जीवन बचाने में हेलमेट पहनने के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया तथा अपना मोबाइल नंबर देकर किसी प्रकार की थाना से संबंधित सूचना देने की अपील की। यातायात नियम, सायबर फ्रॉड होने पर 1930 पर फोन कर सूचित करने,एटीएम फ्राड, फर्जी बैंक के काल, पाक्सो एक्ट, अवैध गांजा ,नशीली दवाओं का बिक्री करने पर 1933 में काल कर सूचना देने,बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराध,अभिव्यक्ति एप, बाल विवाह के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान गांव के ग्रामीणजन थाना उरंदाबेड़ा के पुलिस अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment