Buy Advt. Space

थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दिगर राज्य उड़ीसा से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने वाले पर की गई कार्यवाही

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


आरोपी के कब्जे से 24.600 लीटर कीमती 13840 रूपये एवं एक मोटर सायकल जप्त किया गया।


आरोपियों के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही।


कोण्डागांव ! नाम आरोपी 01. संजय मरकाम पिता रायधर मरकाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडे़सिलाटी पुजारीपारा थाना अंनतपुर जिला कोण्डगागांव 02. मंगियाराम नेताम पिता दुखुराम नेताम उम्र 22 वर्ष जाति मरिया साकिन बडे़सिलाटी पुजारीपारा थाना अंनतपुर जिला कोण्डगागांव को किया गया गिरफ्तार।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25/05/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उमरकोट (उड़ीसा) की ओर से कोण्डागांव बीजापुर की ओर एक मोटर सायकल क्रमांक CG-27 L-8202 में कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा है की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में थाना अनंतपुर से पुलिस पार्टी मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर नाकेबंदी की कार्यवाही किये इस दौरान एक मोटर सायकल क्रमांक CG-27 L-8202 आते दिखाई दिया जिसे ग्राम बीजापुर नाका के पास रोका गया उक्त मोटर सायकल में दो व्यक्ति बैठे थे बीच में बोरी एवं दो कांटुन में शराब रखे हुए थे जिन्हे उक्त शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया गया जिनके द्वारा दस्तावेज पेश नहीं किया गया तब मोटर सायकल क्रमांक CG-27 L-8202 में बैठे संजय मरकाम, मंगियाराम नेताम के कब्जे से 24 नग हंटर केन बीयर, 67 नग आफिसर च्वाईस, जुमला 24 लीटर 600 मि.ली. अंग्रेजी शराब किमती 13840 रूपये का अंग्रेजी शराब उड़ीसा राज्य निर्मित बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर CG-27 L-8202 किमती 25,000 रूपये को जप्त किया गया उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना स्टाफ अनंतपुर की भूमिका रही।

Leave a Comment