दुर्ग ! पब्लिक उच्च.माध्यमिक विद्यालय तर्रा जो की 1952 से शिक्षा प्रदान कर रहा है ,लेकिन वर्तमान में अर्धशासकीय है, जिसके शासकीयकरण के लिए आज समस्त छात्रगण तथा समस्त ग्रामवासी तर्रा के नेतृत्व में आवेदन दिया गया, आवेदन में अवगत कराया गया की अर्ध शासकीय होने के कारण शासन द्वारा छात्रगणो को शिक्षण सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती तथा वार्षिक शुल्क राशि भी देना पड़ता है।

आवेदन निराकरण के लिए दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा जी ने आश्वासन दिया कि इस विद्यालय के शासकीयकरण के लिए हम प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित करेंगे।

शिविर में अपर कलेक्टर ,पाटन एसडीएम,तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।








