छुईखदान । युवा ग्रुप संस्था की ओर से स्थानीय युवाओं और युवा ग्रुप संस्था के कुछ सदस्यों के सहयोग से गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष्य पर आज रक्तदान शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में आयोजन किया गया था युवा ग्रुप संस्था के अध्यक्ष शरद वैष्णव ने कहा कि रक्त अनमोल है

इसका कोई विकल्प नहीं है उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य चल रहा है और आने वाले दिनों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन एक बड़े रूप में करने की आवश्यकता है रक्तदान ना सिर्फ दूसरों को जीवन बचाता है बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के लिए भी यह फायदेमंद है इस मौके पर कई युवाओं समय संस्था के आए हुए सदस्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनीष बघेल भी इस आयोजन में शामिल हुए ।
और इस संस्था के माध्यम से सैकड़ो जरूरतमंद मरीजों को रक्त प्रदान किया जा चुका है इस रक्तदान शिविर में कैलाश चंदेल, क्लेश पटेल,शंभू पटेल ,राजा टंडन धीरेंद्र वर्मा,यशवंत कुमार ,भूपेंद्र बघेल ,कुशल साहू ,कमलेश देवांगन मुकेश वर्मा ,विश्वनाथ ,उमेश ,राशिद खान और अन्य लोगों ने रक्तदान किया और इस संस्था के द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का और इस जीवन रक्षक संस्था के प्रति युवाओं को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है आने वाले समय में जनसेवा पर आधारित इस संस्था को और बढ़ाने का प्रयास युवाओं का एक विशाल सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।








