Buy Advt. Space

जनदर्शन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों ने की थी सड़क और नाली निर्माण की मांग कलेक्टर के निर्देश पर निर्माण कार्य शुरू

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव !  साप्ताहिक जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक जांच के पश्चात निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और आवेदकों को राहत मिल रही है। जनदर्शन में मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत की थी कि दुर्गाबाड़ी के पीछे दूसरे नंबर के गली के सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है, वहीं तीसरे नंबर गली में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से गंदे पानी के निकासी नहीं हो पाती। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर नाली निर्माण का कार्य आज शुरू हो गया है। कलेक्टर ने स्वयं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड पहुंचकर कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जल्द से जल्द नाली निर्माण, सड़क निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश डे उपस्थित थे।

Leave a Comment