पितेश्वर हरपाल छुरा। पुलिस ने लूट की वारदात में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण से मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।
ऐसे हुई थी वारदात
2 सितंबर की शाम लगभग 6.30 बजे पीड़ित डालसिंग सेन अपने पुराने घर परसदा से खुडियाडीह जा रहा था। परसदा हॉस्टल और बजरंगबली मंदिर के बीच रास्ते में एक युवक ने लिफ्ट मांगी और गाड़ी की चाबी खींच ली। इसी दौरान जंगल से तीन और युवक निकल आए और पैसे की मांग करने लगे। रुपये न मिलने पर आरोपियों ने पीड़ित की जेब से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार
वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों
कौलश साहू (20) निवासी कनेकेरा,
लक्ष्मण साहू (21) निवासी रजकट्टी,
मुकेश टाण्डेकर (20) निवासी नवाडीह,
को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चौथा आरोपी फरार था।
अब चौथा आरोपी भी हवालात में
लगातार जांच और लोकेशन ट्रेसिंग के बाद पुलिस ने चौथे आरोपी इन्द्र कुमार निषाद उर्फ बंटी निषाद (22) निवासी कनेकेरा को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।








