Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में शिक्षिका ने धर्म बदलकर किया निकाह, दोनों पहले से शादीशुदा, दो-दो बच्चे भी, मचा बवाल…

By

छत्तीसगढ़ ! छत्तीसगढ़  के गौरेला में शादीशुदा हिंदू महिला ने धर्म बदलकर शादीशुदा मुस्लिम युवक से निकाह करने का मामला सामने आया है। महिला ने इस्लाम धर्म अपनाकर मुस्लिम युवक से निकाह किया। यह निकाह जुलाई 2024 को हुआ था। मामला तब सामने आया जब महिला अक्षय तृतीया के दिन मुस्लिम के साथ रहने उसके घर आई।


इसे लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और शुक्रवार को 2 मई को गौरेला में पूर्ण बंद रखा। इस दौरान सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं।

बता दे कि घटना 30 अप्रैल की है, जब अक्षय तृतीया के दिन शादीशुदा महिला ने गौरेला के रहने वाले शादीशुदा मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर था। निकाह से पहले महिला ने इस्लाम धर्म अपनाया और फिर पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। महिला सरकारी स्कूल में टीचर है, जबकि मुस्लिम युवक गाड़ी मैकेनिक है। दोनों जुलाई 2024 में निकाह कर चुके थे। लेकिन युवक के घर 30 अप्रैल से रहने आ गई। मई 2024 को अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। लड़की मूल रूप से बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है।

Leave a Comment