रायपुर ! छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।

आंधी-तूफान से सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया। वहीं देवेंद्र नगर में सड़क पर बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया।








