छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, उत्तर छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधि में कमी आने के संकेत मिले हैं।
पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दी है।
विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Alert) भी जारी की है और नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार








