छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 7 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार बोर्ड एग्जाम में 5.71 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। छात्र-छात्राओं ने मार्च में परीक्षा दिलाई और काफियों का मूल्यांकन भी मार्च में है शुरू हो गया था
इस लिंक के माध्यम से देख सकते हैं अपना रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
http://cgbse.nic.in या http://results.cg.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को दर्ज करके सबमिट करें।
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।








